600 विद्यार्थियों को मिल रहा डिजिटल शिक्षा का लाभ
रायगड़ा, 21/02/2026: भारत का सबसे बड़ा एल्यूमीनियम निर्माता वेदांता एल्यूमीनियम अपने ज्ञान ज्योति डिजिटल शिक्षा कार्यक्रम के माध्यम से ओडिशा के रायगड़ा और कालाहांडी जिलों के छह सरकारी स्कूलों में 600 प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों से जोड़कर सीखने की व्यवस्था को सशक्त बना रहा है।
इस पहल के तहत विद्यालयों में एंड्रॉयड-आधारित स्मार्ट कक्षाएं, प्रोजेक्टर, विज्ञान-प्रौद्योगिकी-अभियांत्रिकी-गणित (STEM) लर्निंग किट, शैक्षणिक मॉडल, पुस्तकालय सामग्री और इंटरैक्टिव डिस्प्ले उपलब्ध कराए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की समस्या को ध्यान में रखते हुए सौर ऊर्जा संचालित इन्वर्टर भी लगाए गए हैं, ताकि डिजिटल शिक्षण निर्बाध रूप से जारी रह सके। इस प्रयास से कक्षाओं का वातावरण अधिक आकर्षक बना है और गतिविधि-आधारित शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ी है। साथ ही शिक्षकों को डिजिटल शिक्षण सामग्री उपलब्ध होने से पढ़ाने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और संवादात्मक हुई है।
डिजिटल शिक्षा को मजबूत करने के अलावा, वेदांता एल्युमिनियम ने क्षेत्र के 12 सरकारी विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है, जिससे 1300 से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिला है। इसके अंतर्गत आवश्यक कक्षा फर्नीचर उपलब्ध कराया गया, जिससे शिक्षण व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित और विद्यार्थियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ।
इस पहल पर बोलते हुए वेदांता एल्युमिनियम के सीईओ श्री राजीव कुमार ने कहा, “डिजिटल शिक्षा आज के समय में अवसरों की समानता का एक सशक्त माध्यम है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी पीछे न रहें। डिजिटल कक्षाओं को सुदृढ़ बनाकर और व्यवहारिक STEM शिक्षा को बढ़ावा देकर हम भविष्य के लिए तैयार नई पीढ़ी का निर्माण करना चाहते हैं।”
कंटामाल अपर प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री गौरामणि हरिजन ने कहा, “डिजिटल कक्षा उपकरणों और STEM संसाधनों से विद्यार्थियों के लिए सीखना अधिक रोचक और सहभागितापूर्ण हुआ है। दृश्य सामग्री और गतिविधि-आधारित मॉडल ने बच्चों की रुचि बढ़ाई है तथा शिक्षकों को भी नए शिक्षण तरीकों में सहायता मिली है।”
वेदांता एल्युमिनियम शिक्षा, स्वास्थ्य, सतत आजीविका, ग्रामीण अवसंरचना तथा खेल और संस्कृति के क्षेत्र में सामाजिक पहलों के माध्यम से ओडिशा में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। स्थानीय प्रशासन और समुदायों के साथ समन्वय करते हुए कंपनी यह सुनिश्चित कर रही है कि उसके प्रयास परिचालन क्षेत्रों में ठोस सामाजिक-आर्थिक प्रगति का आधार बनें।

