रायगड़ा, 30/12/2025: भारत के सबसे बड़े एल्युमिनियम उत्पादक वेदांता एल्युमिनियम ने रायगड़ा में आयोजित वार्षिक चैती महोत्सव में सशक्त भागीदारी दर्ज कराते हुए जनजातीय कला, संस्कृति और समुदाय-आधारित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
2005 से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला चैती महोत्सव क्षेत्र की समृद्ध जनजातीय विरासत का प्रतीक है। यह महोत्सव देशभर से 500 से अधिक कलाकारों को एक साथ लाकर पारंपरिक कला, लोक संस्कृति और आदिवासी परंपराओं को प्रोत्साहन देने का एक प्रभावी मंच प्रदान करता है।
महोत्सव में वेदांता एल्युमिनियम का स्टॉल दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यहां सौरा चित्रकला और डोकरा शिल्प जैसी पारंपरिक जनजातीय कला शैलियों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही, प्रोजेक्ट सखी के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) द्वारा तैयार किए गए उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए। लाइव सौरा आर्ट हैंड-पेंटिंग काउंटर ने दर्शकों को कला से सीधे जुड़ने का एक यादगार अनुभव दिया।
स्टॉल को एक अनोखी पहचान मिली ओडिशा की हॉकी इंडिया लीग टीम ‘कलिंगा लांसर्स’ की प्रदर्शनी से, जो वेदांता एल्युमिनियम के स्वामित्व में है। खिलाड़ियों से जुड़ी झलकियों ने खेल और संस्कृति का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।
वेदांता एल्युमिनियम स्टॉल का औपचारिक उद्घाटन माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), मत्स्य एवं पशु संसाधन विकास तथा एमएसएमई विभाग श्री गोकुलानंद मल्लिक द्वारा किया गया। महोत्सव के दौरान इस स्टॉल पर 25,000 से अधिक दर्शकों ने भ्रमण किया। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे, जिनमें अशुतोष कुलकर्णी, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, रायगड़ा; कद्रका अप्पाला स्वामी, माननीय विधायक, रायगड़ा; अक्षय कुमार खेमुंडु, मुख्य विकास अधिकारी, रायगड़ा; और सचिन अन्नासाहेब, रायगड़ा शामिल थे।
इस अवसर पर वेदांता एल्युमिनियम के सीईओ, श्री राजीव कुमार ने कहा, “चैती महोत्सव में हमारी भागीदारी स्थानीय जनजातीय कला को सम्मान देने और स्थानीय कारीगरों को पहचान दिलाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ऐसे मंच के ज़रिये हम उद्यमिता को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना और समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास को आगे बढ़ाना चाहते हैं।”
रायगड़ा जिला परियोजना परिषद के मुख्य विकास एवं कार्यकारी अधिकारी, श्री अक्षय कुमार खेमुंडु ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “चैती महोत्सव में वेदांता एल्युमिनियम की सक्रिय भागीदारी से स्थानीय कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को व्यापक पहचान और बाज़ार तक पहुंच मिली है, जिससे क्षेत्र का सामाजिक-आर्थिक ढांचा मज़बूत हो रहा है।”
चैती महोत्सव में भागीदारी के ज़रिये वेदांता एल्युमिनियम न केवल सांस्कृतिक संरक्षण का समर्थन कर रहा है, बल्कि रायगड़ा में स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और समुदाय हितधारकों के लिए सस्टेनेबल आजीविका के अवसर भी सृजित कर रहा है। कंपनी का मानना है कि स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने से पारंपरिक कला शैलियाँ आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रहेंगी।
वेदांता एल्युमिनियम के अन्य प्रभावशाली प्रयासों में सुंदरगढ़ में विश्व के सबसे लंबे संबलपुरी नाटक के लिए मिरर थिएटर का सहयोग, कोरापुट में विश्व जनजातीय दिवस का आयोजन, नामयज्ञ उत्सव तथा जमखानी में बहुड़ा यात्रा का समर्थन शामिल है। इससे पहले कंपनी ने पद्म श्री सम्मान से सम्मानित प्रसिद्ध संबलपुरी लोक गायक जितेंद्र हरिपाल को भी सम्मानित किया था, जिन्होंने ‘रंगबती’ और ‘छाएली’ जैसे गीतों के माध्यम से ओड़िया लोक संगीत को नई पहचान दिलाई।
वेदांता एल्युमिनियम शिक्षा, स्वास्थ्य, सस्टेनेबल आजीविका, ग्रामीण संचार व्यवस्था, और स्थानीय खेल और संस्कृति से जुड़ी पहलों के ज़रिये सामुदायिक विकास को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। स्थानीय प्रशासन, सामाजिक संगठनों और समुदाय के साथ मिलकर कंपनी ओडिशा के सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

