Close Menu
Industry Odisha
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Union Budget 2026: Five key takeaways for Odisha
    • Money Matters: Budget Jargons that we should know
    • Odisha’s move into a new league in Business: Enterprise Odisha 2026 gives us a sneak peek
    • Union Budget and its role in shaping Indian economy since Independence
    • Why has Odisha Outpaced West Bengal in Growth and Income
    • Odisha’s New Tourism Policy: A Move to Explore the Unexplored
    • ବେଦାନ୍ତ ଆଲୁମିନିୟମର ପରିବର୍ତ୍ତନଶୀଳ ସାମୁଦାୟିକ ପ୍ରଦର୍ଶନୀ କଳାହାଣ୍ଡି ଉତ୍ସବ 2026 ରେ ଦର୍ଶକଙ୍କୁ ଆକର୍ଷିତ କରିଛି
    • वेदांत एल्युमीनियम के परिबर्तनकारी सामुदायिक प्रदर्सन ने कालाहांडी उत्सव २०२६ में दर्शकों को आकर्षित किया
    • About
    • Privacy Policy
    • Contact
    Subscribe
    Industry OdishaIndustry Odisha
    Facebook X (Twitter) LinkedIn
    Tuesday, February 3rd, 2026
    • Home
    • India
    • State
    • World
    • Industry
    • Business
    • Politics
    • Environment
    • Special
    • Language
      • English News
      • Hindi News
      • Odia News
    Industry Odisha
    Home » वेदांता लांजीगढ़ में आपातकालीन मॉक ड्रिल, ‘शून्य क्षति’ के लक्ष्य को किया और मजबूत

    वेदांता लांजीगढ़ में आपातकालीन मॉक ड्रिल, ‘शून्य क्षति’ के लक्ष्य को किया और मजबूत

    editorBy editorJanuary 7, 2026Updated:January 8, 2026 Hindi News No Comments3 Mins Read
    Emergency mock drill at Vedanta Lanjigarh refinery reinforcing Zero Harm safety standards
    Vedanta Lanjigarh conducts an onsite emergency mock drill to test emergency response and reinforce its Zero Harm safety culture in Odisha.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लांजीगढ़, कलाहांडी, 07/01/2026: भारत की सबसे बड़ी एल्युमिनियम उत्पादक कंपनी वेदांता एल्युमिनियम ने लांजीगढ़ स्थित अपनी रिफाइनरी में एक आपातकालीन मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया। इस अभ्यास का उद्देश्य भारी जोखिम वाली परिचालन परिस्थितियों के लिए तैयारियों को परखना और आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना की प्रभावशीलता को सुनिश्चित करना था। यह पहल कार्यस्थल सुरक्षा और आपदा-तैयारी के प्रति कंपनी की शून्य क्षति प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।

    रेड मड पॉन्ड क्षेत्र में आयोजित इस मॉक ड्रिल के दौरान एक संभावित आपात स्थिति का अभ्यास किया गया, जिसमें नियमित कार्य के समय अचानक रेड मड धंसने से एक खुदाई मशीन ऑपरेटर के फंस जाने की स्थिति उत्पन्न हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत सभी परिचालन गतिविधियां रोक दी गईं, क्षेत्र को सुरक्षित किया गया और ऊर्जा स्रोतों को नियंत्रित कर किसी भी प्रकार की स्थिति बिगड़ने से रोका गया।
    बचाव, आपात और सहायक टीमें 4 से 6 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचीं और आवश्यक व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों तथा विशेष साधनों की सहायता से फंसे ऑपरेटर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस अभ्यास के माध्यम से प्रतिक्रिया समय, संचार व्यवस्था और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। मॉक ड्रिल के सभी निर्धारित उद्देश्य पूरे किए गए, जबकि भविष्य में आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को और बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण अवलोकन और सुधार बिंदुओं को दर्ज किया गया।

    इस अवसर पर वेदांता एल्यूमिना व्यवसाय के सीईओ श्री प्रणब कुमार भट्टाचार्य ने कहा,
    “वेदांता एल्युमिनियम में सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसकी तैयारी एक सतत प्रक्रिया है। नियमित मॉक ड्रिल हमारी टीमों को आपात परिस्थितियों में तेजी, स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाती हैं। इस प्रकार के अभ्यास यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे कर्मचारी, परिचालन गतिविधियां और आसपास के समुदाय सुरक्षित रहें।”

    यह मॉक ड्रिल वरिष्ठ संयंत्र प्रबंधन और स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित की गई, जो सुरक्षा के प्रति वेदांता एल्युमिनियम के पारदर्शी और सक्रिय दृष्टिकोण को दर्शाती है।

    वेदांता एल्युमिनियम अपने सभी परिचालन क्षेत्रों में विश्वस्तरीय सुरक्षा मानकों को अपनाने पर लगातार ध्यान दे रही है। ओडिशा फैक्ट्री एवं बॉयलर निदेशालय, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ समन्वय में नियमित मॉक ड्रिल के अलावा, वेदांता लांजीगढ़ में कई महत्वपूर्ण सुरक्षा पहलें लागू की गई हैं। इनमें सुरक्षित वाहन संचालन सुनिश्चित करने के लिए सिम्युलेटर आधारित ड्राइविंग प्रशिक्षण, सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम, जो मासिक रूप से आयोजित एक जमीनी पहल है और शपथ व संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने पर केंद्रित है तथा रिफाइनरी परिसर में स्थापित स्मार्ट आइना सुरक्षा मॉडल शामिल हैं। ये मॉडल प्रतिबिंब आधारित जांच बिंदुओं के रूप में कार्य करते हैं, जो कर्मचारियों को उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में प्रवेश से पहले असुरक्षित व्यवहार की पहचान और सुधार के लिए प्रेरित करते हैं। ये निरंतर प्रयास वेदांता एल्युमिनियम की शून्य क्षति, कार्यस्थल सुरक्षा और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।

    Post Views: 26
    CEO Pranab Bhattacharya Industry Odisha mock drill safety drill Vedanta Vedanta Aluminium Vedanta Lanjigarh
    editor
    • Website

    Keep Reading

    Union Budget 2026: Five key takeaways for Odisha

    Money Matters: Budget Jargons that we should know

    Odisha’s move into a new league in Business: Enterprise Odisha 2026 gives us a sneak peek

    Union Budget and its role in shaping Indian economy since Independence

    Why has Odisha Outpaced West Bengal in Growth and Income

    Odisha’s New Tourism Policy: A Move to Explore the Unexplored

    Editor Picks

    Union Budget 2026: Five key takeaways for Odisha

    February 3, 2026

    Money Matters: Budget Jargons that we should know

    January 31, 2026

    Odisha’s move into a new league in Business: Enterprise Odisha 2026 gives us a sneak peek

    January 30, 2026

    Union Budget and its role in shaping Indian economy since Independence

    January 28, 2026
    Latest Posts

    Union Budget 2026: Five key takeaways for Odisha

    February 3, 2026

    The Union Budget 2026, which was presented by finance minister Nirmala Sitharaman on Sunday (a…

    Money Matters: Budget Jargons that we should know

    January 31, 2026

    Union Finance Minister Nirmala Sitharaman will present the Union Budget 2026 on February 1.  Ahead…

    Odisha’s move into a new league in Business: Enterprise Odisha 2026 gives us a sneak peek

    January 30, 2026

    Enterprise Odisha 2026 event began on 28th January in Rourkela, and it gave us a…

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Advertisement
    Demo
    industry odisha news portal latest odisha business updates odisha economy and industry bhubaneswar industrial development odisha investment opportunities real-time business news odisha msme and startup odisha
    Facebook X (Twitter) LinkedIn
    • About
    • Privacy Policy
    • Contact
    © 2026 IndustryOdisha.com | All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.