सुंदरगढ़; 26 मई, 2025: भारत के अग्रणी एल्युमीनियम उत्पादक, वेदांता एल्युमीनियम ने सुंदरगढ़ जिले के हेमगीर ब्लॉक स्थित मुंडेरखेत ग्राम पंचायत कार्यालय में एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया। इस शिविर में 200 से अधिक ग्रामीण समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया और निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया।
वेदांता एल्युमीनियम द्वारा मुंडेरखेत, झारपालम, गर्जनजोर और आसपास की ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवा की पहुँच को सशक्त करने के उद्देश्य से यह पहल की गई। शिविर का उद्घाटन हेमगीर के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर श्री चिन्मय कुमार मिश्रा एवं मुंडेरखेत ग्राम पंचायत के सरपंच श्री संन्यासी बाग की उपस्थिति में हुआ।
इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में ऑर्थोपेडिक्स, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, त्वचा रोग, ईएनटी, छाती और तपेदिक देखभाल जैसी विशेषज्ञ सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। साथ ही, सभी लाभार्थियों को आवश्यक दवाइयाँ भी नि:शुल्क वितरित की गईं। शिविर के दौरान स्वच्छता, पोषण और रोग की रोकथाम पर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जिससे समुदाय में निवारक स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा मिला।
वेदांता एल्युमीनियम के सीओओ श्री सुनील गुप्ता ने कहा, “वेदांता में हम सभी के लिए सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसे मेगा स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से हम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने और समुदाय के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करते हैं। जिला प्रशासन के सहयोग से हम भविष्य में भी इस प्रकार की स्वास्थ्य पहलों को जारी रखेंगे।”
मुंडेरखेत ग्राम पंचायत के सरपंच श्री संन्यासी बाग ने कहा, “हमारे क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुँच एक चुनौती है, विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं के लिए। वेदांता द्वारा आयोजित इस शिविर ने हमारे समुदाय को गाँव में ही उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया, जिसके लिए हम उनके आभारी हैं।”
वेदांता एल्युमीनियम शिक्षा, स्वास्थ्य, सतत आजीविका, बुनियादी ढांचे और खेल-संस्कृति के क्षेत्र में भी स्थानीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। कंपनी की ये पहलें ओडिशा के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक-आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
Stay ahead with Industry Odisha — your trusted source for news, analysis, and insights on Odisha’s industrial growth, business policies, and investment trends.

